पीएम नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन को लेकर Vasundhara Raje ने दिया ये बड़ा बयान

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Sep 2024 01:02:13 PM
Vasundhara Raje gave this big statement regarding the first 100 days of PM Narendra Modi's third term

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने पीएम को बधाई दी है। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भी शामिल है। दो बार राजस्थान की सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया कि सुरक्षित नागरिक, सशक्त नागरिक प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं। इस दौरान, गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति के सशक्तिकरण के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकसित, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का स्वप्न पूर्ण हो रहा है।

आपको बता दें कि राजस्थान में सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश में वसुंंधरा राजे की सक्रियता नजर आने लगी हैं। वह हाल ही में कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं।

PC: twitter 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.