Vasudhara Raje फिर से बनेंगी राजस्थान की मुख्यमंत्री! इस कारण मिल रहे हैं संकेत

Samachar Jagat | Monday, 10 Jun 2024 10:55:02 AM
Vasudhara Raje will become the Chief Minister of Rajasthan again! This is the reason why there are indications

इंटरनेट डेस्क। नरेन्द्र मोदी कैबिनेट का गठन हो चुका है।  पीएम मोदी सहित 72 सांसदों ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ले ली है। राजस्थान से चार सांसद मंत्री बनने में सफल रहे हैं।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और भागीरथ चौधरी मंत्री बने हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को एक फिर से मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। दुष्यंत झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार सांसद बनने के बाद भी उनके साथ ऐसा हुआ है। पीएम मोदी ने एक बार फिर से दुष्यंत सिंह की तुलना में गजेंद्र सिंह शेखावत को महत्व मिला है।

दुष्यंत सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के कई कयास लगाए जा रह हैं। सियासी जानकारों का मानना लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर भजनलाल शर्मा सीएम पद से हटाए जा सकते  है। राजस्थान मेंं भाजपा इस बार मिशन 25 पूरा नहीं कर सकी है। भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में इस बाद केवल 14 सीटों पर ही जीत मिली है। वहीं उसे 11 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। 

 सियासी जानकारों की मानें तो वसुंधरा राजे एक बार फिर से राजस्थान मुख्यमंत्री बन सकती हैं। शायद इसी कारण से राजे के बेटे को मंत्री नहीं बनाया है। वसुंधरा राजे कैंप के नेता अभी खामोश है। राजस्थान में 11 सीटों पर मिली हार से बीजेपी को सियासी तौर पर बड़ा नुकसान हुआ है।  सियासी जानकारों का मानना है कि वसुंधरा राजे की अनदेखी से भारतीय जनता पार्टी से राजपूत नाराज हो गए है। राजपूतों को भाजपा के परंपरागत वोटर्स माने जाते है।

PC: deccanherald, ommcomnews, jagran.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.