Uttarakhand: सरेराह ही दो युवकों ने महिला के साथ किया ऐसा, जब...

Hanuman | Tuesday, 08 Oct 2024 07:41:27 AM
Uttarakhand: Two young men did this to a woman in public, when...

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के रूडक़ी से लूट का एक चौंकान वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसे बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर बेटी के घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों द्वारा नशा सूंघाकर जेवरात लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला ने सिविललाइंस कोतवाली में लूट का माना दर्ज करवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी का देवबंद में ससुराल है। सोमवार को वह अपनी बेटी के पास जाने के लिए सेना अस्पताल तिराहे के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उससे बात कर पूछा कि कहां पर जाना है। उसने देवबंद में अपनी बेटी के घर जाने की बात बताई। इस पर दोनों युवकों ने देवबंद जाने की बात कही। दोनों ने उसे देवबंद तक छोड़ को कहा। मना करने के बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नशीला पदार्थ सूंघा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।

नशीला पदार्थ सूंघाने के बाद की लूट की वारदात
महिला ने पुलिस को बताया कि नशीला पदार्थ सूंघाने के बाद बेहोश होने पर युवक बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके गहने लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों उसे मंगलौर क्षेत्र के गंगनहर पटरी किनारे स्थित जंगल में छोडक़र भाग गए। होश आने पर उसने देखा कि उसका बैग भी गायब था। इसके बाद मामला दर्ज करवाया। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.