Uttarakhand: भाईयों ने किया रिश्ते को तार-तार, बहन को बना दिया गर्भवती, इसके बाद...

Hanuman | Tuesday, 08 Oct 2024 08:42:50 AM
Uttarakhand: Brothers ruined the relationship, made sister pregnant, after this...

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड से एक फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यहां के थल (पिथौरागढ़) से एक गांव की 13 साल की किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने को मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के इस मामले का खुलासा किशोरी गर्भवती होने पर हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रिश्ते के भाई हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार, एक गांव की 13 साल की किशोरी की सेहत खराब होने पर उसे गोचर अस्पताल ले जाया गया। यहां पर स्वास्थ्य परीक्षण में उसके पांच महीने के गर्भवती होने का खुलासा होने पर परिजन चौंक गए। इसके बाद किशोर से परिजनों ने पूछताछ की तो रिश्ते के भाई के उसके साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आई।

 किशोरी ने परिजनों को बताया कि गत गर्मियों की छुट्टियों में रिश्तेदारी में डीडीहाट के एक गांव में रिश्ते के भाई ने दुष्कर्म कर दिया था। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में अब एक अन्य आरोपी के नाम का खुलासा भी हुआ है। 

गांव के ही रिश्ते के भाई पर भी लगाया दुष्कर्म का आरोप
पीडि़त किशोरी ने अपने गांव के ही अन्य रिश्ते के भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। 

PC: lalluram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.