- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से एक युवक द्वारा प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। दुद्धी कोतवाली पुलिस की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। खबरों के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी पीडि़ता पति से तलाक के बाद दुद्धी स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका का कार्य कर रही थी। इस दौरान सहबाज आलम निवासी दिघुल ने उससे जान-पहचान बढ़ाई।
आरोपी ने महिला के साथ शादी का वादा किया। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर जल्द शादी का वादा कर दवा दिखा दी। महिला ने शाीद का दबाव बताया तो दुद्धी कचहरी ले जाकर नोटरियल शादी इकरारनामा कराया। इसके बाद उसने महिला के साथ कई बार संबंध बनाया।
पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोपी से रीति-रिवाज के मुताबिक निकाह करने और घर ले जाकर पत्नी के रूप में रखने के लिए कहा तो उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो जो धोखे से उसने तैयार कर लिए।
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है मामला
इसके बाद वह महिला को इन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने शहबाज आलम उसके भाई अफरोज आलम सहित तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खबरों के अनुसार, पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जल्द ही मामले में अन्य खुलासा किया जा रहा है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें