Uttar Pradesh: विधवा महिला के पड़ोसी के साथ थे अवैध संबंध, गर्भवती होने के बाद...

Samachar Jagat | Friday, 23 Aug 2024 12:22:49 PM
Uttar Pradesh: Widow woman had illicit relations with neighbour, after becoming pregnant...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से ऐसा मामला समानेा आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब यूपी के बुलंदशहर में डिबाई से ये मामला प्रकाश में आया है। यहां पर अब एक क्लीनिक में विधवा महिला की गर्भपात के दौरान मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 

खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि गर्भपात के दौरान महिला की मौत हो गई थी, लेकिन उसका बच्चा जिंदा है। बच्चे को क्लीनिक संचालक द्वारा बेच दिया गया था। पुलिस ने इस बच्चे की हरियाणा से तलाश कर ली है। 

पुलिस ने जानकारी दी कि आरएंडआर कॉलोनी की एक विधवा महिला के लापता होने की जेवर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पड़ोसी जमशेद को गिरफ्तार किया था। इसे बाद खुलासा हुआ कि जमशेद से महिला के अवैध संबंध थे। गर्भवती होने के कारण आरोपी ने महिला का डिबाई में गर्भपात कराया दिया था। इस दौरान महिला की तो मौत हो गई थी, बच्चा जीवित रहा। 

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.