Uttar Pradesh: स्कूल संचालक शिक्षिका के साथ दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, फिर हुआ ऐसा कि...

Hanuman | Thursday, 27 Mar 2025 08:38:15 AM
Uttar Pradesh: The school director kept raping the teacher for two years, then this happened...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से अब दुष्कर्म का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकार आप चौंका जाएंगे। अब यहां एटा से शिक्षिका से स्कूल संचालक द्वारा प्रधानाचार्य बनाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। शादी से इनकार किए जाने पर पीडि़ता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने स्कूल संचालक पर करीब दो साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने ये भी आरोप लगाया कि  घटना के बारे में किसी को भी बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी स्कूल संचालक ने दी थी। 

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि थाना निधौली कलां के एक गांव निवासी पीडि़ता गांव हिम्मतपुर में पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी। इसी दौरान आरोपी संदीप कुमार निवासी हिम्मतपुर कोतवाली देहात ने शिक्षिका को शादी का झांसा दिया।  स्कूल संचालक संदीप कुमार ने पीडि़ता को प्रधानाचार्य बनाने का भी वादा किया। ये वादे किए जाने के बाद शिक्षिका आरोपी की बातों में आ गई। 

आरोपी ने शादी करने से कर दिया इनकार
पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी दो साल तक शिक्षिाका के साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर किसी को भी घटना के बारे में बताने पर पूरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होने की धमकी दी। उसने पीडि़ता के परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद पीडि़ता ने कोतवाली देहात में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.