Uttar Pradesh: रात को थाना परिसर में ही महिला दरोगा के साथ गंदा काम करने लगा एसआई, फिर हुआ ऐसा कि...

Hanuman | Friday, 21 Mar 2025 09:03:17 AM
Uttar Pradesh: SI started doing dirty work with female inspector in police station premises at night, then this happened...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एसआई द्वारा महिला दरोगा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मगोर्रा थाने में तैनात उप निरीक्षक ने थाना परिसर में ये घिनौना काम करने का प्रयास किया। खबरों के अनुसार, आरोपी थाना परिसर में बुधवार रात महिला दरोगा के कमरे में घुस गया। इसके बाद नशे में चूर आरोनी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि थाने में पुलिस कर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पर थे। वहां तैनात महिला दरोगा थाना परिसर स्थित अपने कमरे में थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात करीब तीन बजे शराब के नशे में आरोपी थाना परिसर में महिला दरोगा के क्वार्टर में घुस गया। इसके बाद उसने महिला दरोगा के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद महिला दरोगा ने शोर मचा दिया। महिला के शोर बचाने पर थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी दौड़े। उन्हें देश आरोपी पुलिस कर्मी वहां से भाग गया। इसक बाद महिला दरोगा ने साथियों को पूरी घटना बतायी। 

एसआई महिला दरोगा के कमरे में घुसकर उनके साथ करने लगा छेडख़ानी व अभद्रता

इसके बाद पुलिस कर्मिर्यों ने इस बात की जानकारी तुरंत ही उच्चाधिकारियों को दी। डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि महिला दरोगा अपने कमरे में थी, इसी दौरान। एसआई उनके कमरे में घुसकर उनके साथ छेडख़ानी व अभद्रता करने लगा। 

PC: taylorring
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.