- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकारी आपके होश उड़ जाएंगे। अब कानपुर के बिधनू से सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। यहां एक नेवी के जवान ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के साथ कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जब बात दोनों के विवाह बात पहुंची तो आरोपी के परिवार के लोगों महिला सिपाही के घर पहुंचकर 20 लाख रुपए और लग्जरी कार की मांग कर दी। इसमें आरोपी ने भी अपने परिजनों का ही साथ दिया। खबरों के अनुसार, आरोपी ने दिसंबर 2023 को किसी दूसरी युवती से भी सगाई कर ली। खबरों के अनुसार, पीडि़त महिला सिपाी ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई तो आरोपित जवान और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
महिला सिपाही ने अपनी शिकायत में पुलिस से कहा कि मैं तो जैसे जिंदा लाश बन गई हूं। बिधनू निवासी युवती दूसरे जिले में महिला आरक्षी है। महिला ने बताया कि गांव में रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी कृष्ण प्रताप सिंह की बहन ब्याही है। इसी कारण कृष्ण गांव आता-जाता था। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद आरोपी तैनाती स्थान पर पहुंचने लगा।
नेवी के जवान शादी करने का किया वादा
नेवी के जवान ने महिला से कहा था कि वह उसे पसंद करता और शादी करना चाहता है। साल 2023 में उसने कानपुर सेंट्रल स्थित अतिथि गैलेक्सी होटल में महिला को बुलाया था। यहां पर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद प्रयागराज स्थित होटल में भी दुष्कर्म किया। महिला ने बताा कि उसने जुलाई में लखनऊ के एक होटल बुलाकर तीन दिन रेप किया।
Hindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें