- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो बच्चों द्वारा 38 वर्षीय किसान की हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के अनुसार, दोनों आरोपियों की उम्र 16 और 17 वर्ष है। दोनों ने मृतक किसान लोकेश की हत्या की। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग की मां लोकेश के साथ रहने लगी थी। ये उसे पसंद नहीं था। इसी कारण उसने अपने परिवार की इज्जत का बदला लेने के लिए अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर किसान की हत्या करने की योजना बनाई। फिर अपने प्लान के तहत हत्या की। पुलिस ने बताया कि लोकेश खेत में मृत मिला था। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की मां लोकेश के साथ रह रही है। उसी के बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर बेल्ट से लोकेश का गला घोंटकर हत्या की।
21 जनवरी को इस वारदात को दिया गया था अंजाम
पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों ने 21 जनवरी को इस वारदात को अंजाम दिया गया था। .इस दिन दोनों ने दिल्ली हाईवे के पास लोकेश को नशे में घर की ओर जाते देखा। इसके बाद दोनों उसे बाइक पर ले गए और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर दोनों ने शव को खेत में फेंक दिया। इसेक बाद पुलिस ने अगले दिन मृतक का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि लोकेश पर एक नाबालिग लडक़ी से बलात्कार का मामला दर्ज था। इस आरोप में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें