- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से अब एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपको एक बार तो विश्वास ही नहीं होगा। यहां पर देवर-भाभी द्वारा अफीम की तस्करी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर दिया है। दोनों के पास से पुलिस ने 800 ग्राम अफीम बरामद की है। देवर की पहचान आमिर और भाभी की पहलान उजमा के रूप में पुलिस ने की है।
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि आरोपित भाभी उजमा अपने कपड़ों के अंदर छुपाकर अफीम की तस्करी किया करती थी। देवर-भाभी होटल और मॉल में फिक्स ग्राहकों को अफीम बेचते थे। बताया जा है कि भाभी अपनी सुंदरता की आड़ में ये घिनौना काम करती थी।
पुलिस ने बरामद अफीम की कीमत करीब आठ लाख रुपए बताई है। आपको बता दें कि उजमा चार महीने पहले भी मझगवां गांव निवासी एक अन्य तस्कर के साथ पंजाब में पकड़ी जा चुकी है।
PC: rewariyasat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें