Uttar Pradesh: निर्वस्त्र कर पत्नी के साथ ऐसा करता था पति, अब प्राइवेट पार्ट पर...

Hanuman | Sunday, 27 Oct 2024 10:07:01 AM
Uttar Pradesh: Husband used to do this with wife after stripping her naked, now on her private part...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में महिलाओ के साथ हो रहे अपराधों में कमी नहीं आ पा रही है। यहां पर अब एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। यूपी के बरेली में एक व्यक्ति ने अपनी बीवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कथित तौर पर आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई बार वार किया था। इस कारण महिला की मौक पर ही मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के टांडा मोहल्ले शाहिद उर्फ भूरा नाम के व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की है। आरोपी ने दो साल पहले दूसरी बिरादरी की युवती से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद दोनों में लड़ाई-झगड़ा होने लगा।  शुक्रवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान शाहिद ने सब्जी काटने के चाकू से बीवी पर हमला कर दिया। पति ने इस दौरान पत्ती के प्राइवेट पार्ट पर भी कई बार चाकू से वार किया। इसे महिला ने मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। 

युवती के परिवार के लोगों को दी थी ये जानकारी
हालांकि, आरोपी ने युवती के परिवार के लोगों बेटी को सब्जी काटते वक्त चाकू लगने की जानकारी दी। मृतका के परिजनों ने दहेज लेकर शादी करने के कुछ समय बाद ही बेटी को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि  बेटी को सिगरेट से जलाता था, निर्वस्त्र कर उसे करंट लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर  आरोपी पति शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

PC: asbnewsindia 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.