- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसे बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब यहां के वाराणसी में जादू-टोने के शक में गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला करने और गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद ये मामला दर्ज किया है। खबरों के अनुसार, कोर्ट ने भेलूपुर थाना प्रभारी को रानीपुर निवासी पीडि़ता पूनम कुमारी की याचिका पर सुनवाई के बाद ये आदेश जारी किया है।
खबरों के अनुसार, 2 सितंबर, 2024 को रात करीब 10.30 बजे पीडि़ता ने अपने घर के बाहर गाली-गलौज और तोडफ़ोड़ की आवाज सुनी। बाहर का नजारा देखकर पीडि़ता चौंक गई। महिला ने बाहर देखा कि आरोपी गौतम बिंद, उसके भाई सरोज बिंद, हरि बिंद और राजा बिंद उसके पति के ई-रिक्शा को तोड़ रहे थे। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसकी सास को गालियां दीं। आरोपियों ने इस दौरान महिला को चुड़ैल बोलकर अपने परिवार पर जादू-टोने करने का आरोप लगाया।
आरोपी ने गर्भवती महिला क पेट में मारी ईंट
महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान गौतम बिंद छत पर चढक़र उसके ऊपर ईंट फेंकी, जो उसके पेट में लगी। ईंट की लगते से वह बेहोश हो गई। इससे उसका दो महीने का गर्भ गिर गया। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गए। महिला ने इसका शिकायत पुलिस थाने में की थी। उसने मामले में कार्रवाई नही होने पर पुलिस पर आरोप भी लगाया।
PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें