Uttar Pradesh: घर में अकेली देख भाभी पर बिगड़ गई देवर की नियत, इसके बाद पति के दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, बाद में...

Hanuman | Saturday, 12 Oct 2024 12:33:00 PM
Uttar Pradesh: Brother-in-law's intentions got spoilt on seeing his sister-in-law alone at home

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब यहां के रतनपुरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने पति के दोस्त और देवर के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने इन दोनों पर पति की गैरमौजूदगी में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। इस बात की जानकारी पति को दी तो उसने भी मारपीट कर घायल कर दिया।

खबरों के अनुसार, रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने सरधना के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। इस विवाह में पति के दोस्त की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। शादी के बाद में उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा।

26 अगस्त को हुई दुष्कर्म की वारदात
महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को पति घर पर नहीं था। वह किसी कार्य से बाहर गया था। इस दौरान घर पर अकेली देख पति का दोस्त और देवर कमरे में घुस गया। इसके बाद दोनों ने उसे बंधक बना लिया।  दोनों ने इसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की गई। 

पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाला
पति को इस बात की जानकारी दी तो उसने भी मारपीट की। इसके बाद पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसक मेडिकल परीक्षण कराया है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.