Uttar Pradesh: पति से हुई दूर तो चाची का अपने भतीजे के  साथ ही शुरू हो गया प्रेम प्रसंग, फिर...

Hanuman | Thursday, 30 Jan 2025 01:39:44 PM
Uttar Pradesh: Aunt's love affair with her nephew started, then...

इंटरेनट डेस्क। उत्तर प्रदेश से मां-बेटी की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब यहां मलिहाबाद में मां-बेटी की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि मां-बेटी की हत्या भतीजे ने की है। 

पुलिस ने इस संबंध में महिला के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में बताया कि आरोपी और मृतक महिला में प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने खुलासा किया किमहिला पिछले 20 दिनों से अपने प्रेमी भतीजे से बात नहीं कर रही थी। इसी कारण भतीजे ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी।

मलिहाबाद के ईशापुर इलाके की ये घटना बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति और परिवार के अन्य लोग मुंबई में रहते थे। पति की गैर मौजूदगी में आरोपी और महिला के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। इस दौरान आरोपी ने महिला को काफी रुपए और उपहार दिए थे। इसके बाद कई दिनों से महिला ने भतीजे से बात करना बंद कर दिया था। इसी कारण गुस्से में भतीजे ने महिला और उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया था।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.