Uttar Pradesh: जंगल में ले जाकर पति के सामने महिला से किया दुष्कर्म, फिर हुआ ऐसा कि...

Hanuman | Thursday, 24 Apr 2025 09:04:16 AM
Uttar Pradesh: A woman was taken to a forest and raped in front of her husband, then this happened...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत से दुष्कर्म का चौंकान वाला मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में जानकार एक बार तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से मंगलवार की देर शाम दुष्कर्म की ये वारदात हुई। इस दौरान कार सवार दंपति का अपहरण कर लिया गया।

इसके बाद दंपति को जंगल में ले जाकर पति के सामने पत्नी के साथ  दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर पति-पत्नी के साथ आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने संबंध में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि बागपत के कुरेशियांन मोहल्ले का निवासी पीडि़त मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में पुरानी कार बेचने गया था। दपंत्ति देर शाम कार से वापस बागपत लौट रहे थे।  दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा के पास बाइक और कार में सवार  युवकों ने दोनों  घेर लिया। पीडि़त के कार नहीं रोकने पर युवकों ने देसी तमंचे से उनकी कार के पहिए में गोली मार दी। इसके बार कार को डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इसके बाद आरोपी दंपति को अपनी कार से डूंडाहेड़ा के जंगल में ले गए।  जंगल में एक आरोपी ने महिला के साथ पति के सामने ही दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर दंपति के साथ की मारपीट
 विरोध करने पर पति और पत्नी के साथ मारपीट का घायल कर दिया। बाद में जानकारी मिलने पर घायल पति-पत्नी को बरामद किया। वहीं तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पति-पत्नी का अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PC: rape
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.