Uttar Pradesh: महिला का अपने होने वाले दामाद पर आ गया दिल, बेटी की शादी के कुछ दिन पहले ही उठा लिया ये कदम

Hanuman | Wednesday, 09 Apr 2025 01:41:52 PM
Uttar Pradesh: A woman fell in love with her future son-in-law, took this step a few days before her daughter's wedding

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में सुनने के बाद एक बार तो आपको विश्वास ही नहीं होगा। यहां पर बेटी की शादी से पहले उसकी मां के गायब होने की खबर आई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला अपने होने वाले दामाद के साथ ही फरार हो गई है। इसी युवत के साथ महिला की बेटी की शादी होने वाली थी।

महिला घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर युवक के साथ फरार हो गई। इस घटना से दोनों परिवारों के लोग दंग रह गए हैं। पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस ने इस संबंध में बताया कि अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके के मनोहरपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है। जितेंद्र ने बताया कि बेटी की 16 अप्रैल के दिन शादी होने वाली थी। बेटी की शादी के कार्ड भी बंटे जा चुके हैं। इसी बीच युवती की मां और अपने होने वाले दामाद के बीच प्यार हो गया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घरों से फरार हो गए। जितेद्र ने बताया कि पत्नी घर में रखा सारा सोना-चांदी भी लेकर चली गईं। 

सास से अधिक बात करता था होने वाला दामाद
जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि रिश्ता होने के बाद से ही युवक उनकी बेटी से ज्यादा होने वाली सास से बात करता था।  बेटी की शादी से कुछ दिनों पहले युवक अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया। 

PC:  livedainik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.