UP : शादीशुदा साली के साथ जीजा कार में ही करता रहा ये गंदा काम, जब चला बड़ी बहन को पता तो उसने करवा लिया अपनी छोटी बहन का ये टेस्ट

Samachar Jagat | Friday, 27 Sep 2024 10:22:20 AM
UP: Brother-in-law kept doing this dirty thing with his married sister-in-law in the car, when the elder sister came to know about it, she got this test done on her younger sister

pc: google

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक साली ने अपने मौसेरे जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। वह गर्भवती भी हो गई। महिला शादीशुदा थी। उसने अपने पति व ससुराल के लोगों के साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। 

जानकारी के लिए बता दें कि उसी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती एक विद्यालय में बीएससी की छात्रा है। उसकी शादी इसी साल फरवरी में आगरा के एक युवक के साथ हुई। लेकिन विवाहिता की परीक्षाएं चल रही थी इसलिए वह अपने मायके आई हुई थी।

विवाहिता का आरोप है कि 26 अप्रैल को सिरसागंज में रहने वाला उसका मौसेरा जीजा उसे सुभाष तिराहे पर मिला। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर महिला को पिला दी थी। जब वह अचेत हो गई, तो उसने महिला को कार में बिठाया और कहीं ले गया। जब विवाहिता को होश आया तो वो सुभाष तिराहे पर थी। 

दो माह बाद महिला की तबियत खराब हुई तो उसने अपनी जांच करवाई जिसमे सामने आया कि वह गर्भवती है। उसने घटना की जानकारी अपने पति एवं ससुराल के लोगों को दी। बीते बुधवार वह अपने पति और परिवार के लोगों के साथ सिरसागंज निवासी आरोपी जीजा के घर पहुंची। 

उसने ये भी आरोप लगाया कि जब वह वहां पहुंची तो आरोपी एवं उसके परिवार के लोगों ने महिला को पीट दिया। गुरुवार को पीड़ित अपने पति तथा परिजन के साथ शिकोहाबाद थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.