Tika Ram Jully ने अब राहुल गांधी के साथ किया ऐसा, कही ये बड़ी बात

Hanuman | Friday, 04 Oct 2024 01:36:19 PM
Tika Ram Jully now did this with Rahul Gandhi, said this big thing

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शनिवार को होगा। इसके लिए प्रचार अभियान गुरुवार को समाप्त हो चुका है। चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन राजस्थान से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया है।

इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि ये बेशुमार प्यार और विश्वास गवाह है। हरियाणा से बीजेपी जा रही है, कांग्रेस आ रही है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

हमारा वादा है कि कांग्रेस हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेगी और हरियाणा में किसानों, गरीबों और मजदूरों की सरकार बनाएगी। हाथ बदलेगा हालात।  इस दौरान टीकाराम जूली ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की। हरियाणा में कल चुनाव संपन्न होने के बाद 8 अक्टूबर को परिणाम आएगा।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.