Tika Ram Jully ने भी अब कर दिया है इस बात का दावा, कहा- कांग्रेस की सरकार...

Samachar Jagat | Tuesday, 01 Oct 2024 03:16:33 PM
Tika Ram Jully has also made this claim now, said- Congress government...

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपनी पूर ताकत झोंक दी है। यहां पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार किया है।

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी हरियाणा में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली हुई है। उन्होंने आज हरियाणा के कलायत विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विकास के समर्थन में जनसम्पर्क किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। टीकाराम जूली ने इस संबंध में ट्वीट किया कि आज हरियाणा के कलायत विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विकास के समर्थन में जनसम्पर्क किया। हरियाणा की महिलाओं, युवाओं, दलितों, किसानों, मजदूरों का सपना पूरा होने जा रहा है।हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हाथ बदलेगा हालात। 

वहीं आज टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर लिखा कि आपके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर प्रगति करता रहे और नई ऊंचाइयों को छूता रहे यही कामना है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.