Jhalawar में सीएम के संबोधन से पहले मची भगदड़, तीन महिलाएं हुई बेहोश

Samachar Jagat | Thursday, 27 Jun 2024 02:39:06 PM
There was a stampede before the CM's address in Jhalawar, three women fainted

इंटरनेट डेस्क। झालावाड़ के मिनी सचिवालय में आज आयोजित पेंशनर लाभार्थी कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कुछ महिलाओं की तबीयत खराब हो गई है। इससे तीन महिलाओं के बेहोश होने की खबर है। 

ये भगदड़ उस समय मची तक कार्यक्रम में क्षमता से अधिक बुलाई गई महिलाओं ने ऑडिटोरियम हॉल में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान भगदड़ मचने से तीन महिलाएं बेहोश हो गई। खबरों के अनुसार, एक महिला को एंबुलेंस की मदद से झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल ले जाया गया गया। वहीं दो अन्य महिलाएं अपने परिवार के लोगों के साथ रवाना हुई। 

आपको बता दें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों में बातचीत करने वाले हैं। इसके लिए यहां के ऑडिटोरियम में इस कार्यक्रम को लाइव देखने की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान यहां पर भगदड़ मच गई। इस कार्यक्रम प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी भी उपस्थित थे। खबरों के अनुसार, महिलाओं ने जब ऑडिटोरियम हॉल में घुसने का प्रयास किया तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकना की कोशिश की। इसी दौरान स्थितियां लगातार बिगडऩे से भगदड़ मच गई। 

PC: rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.