शादीशुदा महिला पर थी पुलिस अधिकारी की बुरी नजर, करने लगा ब्लैकमेल तो बाद में पड़ गए लेने के देने

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Jun 2024 02:07:06 PM
The police officer had an evil eye on a married woman, started blackmailing her and later had to face the consequences

pc: tv9hindi

हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होती है। लेकिन जब वही पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए खतरा बन जाए तो हम कहां जाएं? झारखंड के धनबाद का एक मामला इस चिंता को उजागर करता है। वहां के एक स्थानीय थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने ऐसी हरकत की जिसके बारे में अगर आप भी जाएंगे तो भड़क जाएंगे। 

न तो उसने अपनी उम्र का ख्याल रखा और ना ही अपने पद का। 55 वर्षीय एएसआई महेंद्र कुमार की 30 वर्षीय विवाहित महिला के प्रति गलत मंशा थी। वह बार-बार महिला को ऑडियो और वीडियो कॉल करता था, और झूठे बहाने बना कर उस से होटल में मिलने की जिद करता था। यहां तक ​​कि उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा भी जताई।

एएसआई ने महिला को धमकी भी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानती है तो वह उसके पति के खिलाफ झूठे केस लगा कर उसे जेल भेज देगा। शुरुआत में महिला डरी हुई थी। हालांकि, बाद में उसने एएसआई की कॉल रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

20 से ज्यादा कॉल रिकॉर्डिंग

अब तक महिला  एएसआई द्वारा की गई 20 से ज्यादा कॉल को रिकॉर्ड कर चुकी है जिनमें से सभी में उसकी गलत मंशा का पता चलता है। उसने अपने पति को इन कॉल्स के बारे में बताया और दोनों ने मिलकर सारे सबूत लेकर पुलिस स्टेशन का रुख किया। उन्होंने पूरी घटना पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को बताई और एएसआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

एएसआई की ओर से स्पष्टीकरण

एसएसपी ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए। जवाब में एएसआई ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया और दावा किया कि महिला का पति अवैध गतिविधियों में शामिल है। हालांकि, पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.