Telangana: चलती बस में मुंह बंद कर कंडक्टर ने किया रेप, इसके बाद भी...

Hanuman | Monday, 23 Sep 2024 07:59:30 AM
Telangana: Conductor raped a girl in a moving bus by closing her mouth, even after this

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं के साथ रोजाना दुष्कर्म के मामले सामने आ ही जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अब तेलंगाना से सामने आया है। यहां से अब चलती बस में एक महिला यात्री से कंडक्टर द्वारा रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। 

इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।ये शर्मनाक वारदात उस समय हुई जब महिला यात्री आंध्र प्रदेश जा रही थी। खबरों के अनुसार, 18 सितंबर की रात को कुकटपल्ली में चलती बस में मानवता को शर्मसार करने की घटना हुई है। 

पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि हेल्पर ने महिला यात्री को जानबूझकर यह कहकर बस की पिछली सीट पर भेज दिया कि उसके द्वारा बुक की गई सीट पर उसे परेशानी होगी। इसके बाद कंडक्टर ने यहां पर महिला का मुंह बंद करके उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को रेप के बार धमकी भी दी। उसने इस संबंध में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। 

पीडि़ता ने 21 सितंबर को मामला दर्ज करवाया मामला
इसके बाद पीडि़ता ने  21 सितंबर को छोटूप्पल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाा था। एक शून्य एफआईआर (अपराध के खिलाफ कहीं भी दर्ज की गई एफआईआर) दर्ज होने के बाद मामले को कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की ओर से मामले की आगे कार्रवाई की जा रही है। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.