Tamil Nadu: महिला ने पड़ोसी के साथ कर दिया कांड, जब... 

Samachar Jagat | Wednesday, 11 Sep 2024 12:50:42 PM
Tamil Nadu: Woman did a scandal with neighbor, when...

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के मदुरई इलाके से अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपकी नींद ही उड़ जाएगी। यहां की राधापुरम पुलिस ने 40 साल की महिला को पड़ोसी के बेटे को मौत के घाट उतारने के आरोप में पकड़ा है। थंगम्माल नाम की महिला के परिवार से पड़ोसी के साथ अनबन थी। महिला पर संजय नाम के बच्चे का मर्डर करने का आरोप लगा है। था। 

महिला ने शव बोरे में लपेटकर छिपा दिया था वॉशिंग मशीन में
खबरों के अनुसार, बच्चे की मां राम्या ने जानकारी कि बेटे को आंगनवाड़ी में ले जाना चाह रही थी, बेटे का कहीं सुराग नहीं लगने पर पति विग्नेश को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद राधापुरम पुलिस को बच्चे के लापता होने की सूचना दी। इस संबंध में विग्नेश ने थंगम्माल की भूमिका को लेकर संदेश जताया था। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। यहां पर संजय का शव बोरे में लपेटकर आरोपी महिला ने वॉशिंग मशीन में छिपा दिया था।  पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। 

महिला ने इस कारण दिया वारदात को अंजाम
खबरों के अनुसार, थंगम्माल अपने बेटे की एक्सीडेंट में मौत के लिए विग्नेश के परिवार को दोषी मानती थी। जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच अनबन शुरू हो चुकी थी। इससे पहले गाजियाबाद में भी इस प्रकार का मामला प्रकाश में आया था। यहांपर 22 साल की महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर शव वॉशिंग मशीन में छिपा दिया था। 
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.