- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु से अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आपको भी एक बार तो गुस्सा आ जाएगा। यहां पर चार महीने की गर्भवती महिला के साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है।
खबरों के अनुसार, कोयंबटूर की एक परिधान कंपनी में काम करने वाली पीडि़त महिला शुक्रवार तडक़े ट्रेन से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जा रही थी। जोलारपेट्टई (जिला तिरुपत्तूर) के पास जब महिला वॉशरूम गई तो दो लोगों ने उसे रोककर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो दोनों ने उसे वेल्लोर जिले के केवी कुप्पम के पास चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
इसके कारण पीडि़त महिला के हाथ और पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आईं। वेल्लोर जिला सरकारी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें