Sri Ganganagar: मामा ने अपनी ही भांजी के साथ कर दी शर्मनाक हरकत, प्राइवेट पार्ट से खून देखकर...

Samachar Jagat | Friday, 23 Aug 2024 12:10:52 PM
Sri Ganganagar: Uncle did a shameful act with his own niece

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से अब मामा के रिश्ते का शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जिले के सूरतगढ़ इलाके में एक व्यक्ति द्वारा ढाई वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस मामले में आरोपी बच्ची का रिश्ते में लगता मामा है। खबरों के अनुसार सूरतगढ़ सीओ प्रतीक मील ने इस बात की जानकारी दी है। 

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह लोगों के घरों में खाना बनाने का कार्य करती है। गुरुवार शाम को वह बड़ी बेटी के पास छोटी बेटी को छोडक़र खाना बनाने चली गई। इसके बाद बच्ची का मामा घर आ गया।

उसने बड़ी बेटी को किसी काम से बाहर भेज दिया। इसके बाद वह छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, तभी बच्ची की मां अपना काम खत्म करके घर आ गई। उसने यहां पर बच्ची को बुरी तरह से रोते हुए देखा। इस दौरान उसने बच्ची के प्राइवेट पाट्र्स देखे तो वहां से खून आ रहा था। इस पर उसने शो बचा दिया। इसके बाद जमा हुई भीड़ ने आरोपी का पीटा। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

PC:rajexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.