Sambhal: घर में अकेली सो रही महिला के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, मुंह में डाल दी ये चीज, फिर...

Hanuman | Tuesday, 15 Apr 2025 08:46:06 AM
Sambhal: Two youths raped a woman sleeping alone in her house, put this thing in her mouth, then...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब यहां के संभल से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला के साथ दो युवकों द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीडि़ता ने इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायती की है। 

पीडि़ता ने एसपी कार्यालय को बताया कि मोहल्ले के ही दो युवक उस पर गंदी नीयत रखते थे और लगातार अश्लील हरकतें थे। महिला ने जब इस बात की शिकायत स्थानीय थाने में की, तो दोनों आरोपी इसे रंजिश मानने लगे। 

महिला ने बताया कि दोनों आरोपी 26 मार्च की दोपहर को उसके घर में जबरन घुस आए। उस समय वह कमरे में अकेली सो रही थी। इस दौरान दोनों ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। इसके बाद तमंचे का भय दिखाया आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दिया। फिर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म। इस दौरान महिला की चीख-पुकार कोई भी नहीं सुन सका। 

घटना के समय घर पर नहीं था पति
महिला ने जानकारी दी कि उसका पति ड्राइवर है। इसी कारण वह उस समय घर पर नहीं था। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीडि़त महिला ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने पर एसपी कार्यालय में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले को देवरानी जेठानी के बीच विवाद का मामला बताया है। पुलिस द्वारा अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। 

PC:  bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.