Sachin Pilot ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के बारे में बोल दी है ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Aug 2024 02:53:37 PM
Sachin Pilot has said this big thing about former PM Rajiv Gandhi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद दिया है। उन्होंने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

सचिन पायलट ने ट्वीट कर राजीव गांधी के बारे में कहा कि देश के विकास में उनका योगदान सदैव अतुलनीय रहेगा। उनका जीवन और योगदान हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के नेतृत्व ने देश को विकास और आधुनिकता की नई दिशा और गति प्रदान करी। 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी नीतियों और दूरदर्शिता ने अतुल्य योगदान दिया। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, दूरसंचार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा। आज उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.