पूर्व पीएम Manmohan Singh को लेकर सचिन पायलट ने बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Thursday, 26 Sep 2024 03:30:41 PM
Sachin Pilot has said this big thing about former PM Manmohan Singh

इंटरनेट डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित प्रदेश की राजनीति के कई दिग्गज नेताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। 

इस संबंध में सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही हर वर्ग के हित, प्रगति व कल्याण को ध्यान में रखकर आपके द्वारा बनाई गई नीतियां अतुलनीय हैं, जिन्होंने देश के विकास को न सिर्फ एक नई दिशा व गति प्रदान की अपितु नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। ईश्वर सदैव आप को स्वस्थ व सुखी रखें मेरी यही प्रार्थना है।

वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।  मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

PC:  abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.