Rajya Sabha elections: राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद Rajendra Rathore ने बोल दी ये बात 

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Aug 2024 01:23:12 PM
Rajya Sabha elections: After Union Minister Ravneet Singh Bittu was made the candidate from Rajasthan, Rajendra Rathore said this

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने देश की आठ राज्यों की नौ राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को मौका दिया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनना तय है।

भाजपा द्वारा राज्य सभा उम्मीदवारों का नाम ऐलान होने के बाद पूर्व नेत प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजेन्द्र राठौड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में अपनी बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया कि सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के उप-चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। सभी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं। आपको बता दें कि राजस्थान की राज्यसभा सीट के लिए राजेन्द्र राठौड़ को भी दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भाजा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.