Rajendra Rathore ने अब Congress को लेकर बोल दी है ये बड़ी बात, कहा- कांग्रेस के कुशासन को...

Samachar Jagat | Thursday, 18 Jul 2024 09:31:21 AM
Rajendra Rathore has now said this big thing about Congress

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में पांच सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपनी तैयारियों शुरू कर दी गई है। मंगलवार को इसी संबंध में भाजपा की कई जिलों में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। टोंक और दौसा में हुई जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठकों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी हिस्सा लिया है। इस बात की जानकारी खुद राजेन्द्र राठौड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

उन्होंनें टोंक में आयोजित जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कुशासन को जनता तक पहुंचाया और परिवर्तन संकल्प यात्रा, जन आक्रोश यात्रा एवं नहीं सहेगा राजस्थान जैसे अभियानों के परिणामस्वरूप राजस्थान में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से विजयी हुई। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी शामिल थे। 

कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से राजस्थान में भाजपा की सरकार शासन में आई
वहीं राजेन्द्र राठौड़ ने दौसा में आयोजित जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कहा कि सब कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत एवं परिश्रम का ही नतीजा है कि विधानसभा चुनाव 2023 में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार शासन में आई। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उप मुख्यमंत्री प्रेम चन्द्र बैरवा और किरोड़ी लाल मीणा सहित कई दिग्गज भाजपा नेता शामिल हुए। 

इन सीटों पर होना है चुनाव
आपको बता दें कि राजस्थान में आगामी समय में पांच विधानसभा सीटों नागौर की खींवसर, दौसा, झुंझुनूं, चौरासी, देवली और उनियारा सीट के लिए उप चुनाव होने हैं।

PC: newindianexpress.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.