Rajendra Rathore ने अब राजस्थान के बजट को लेकर कर दिया है ये खुलासा 

Samachar Jagat | Friday, 12 Jul 2024 12:41:18 PM
Rajendra Rathore has now made this disclosure regarding the budget of Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने एक फिर से वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा बुधवार को राजस्थान विधानसभा मेें प्रेश किए गए भजनलाल सरकार के पूर्णकालिक बजट 2024-25 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब उन्होंने इस बजट में लंबे इंतजार के बाद चूरु को मिली सौगातों को लेकर बड़ी बात कही है।

भाजपा नेता ने अब बजट को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से बयान दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राज्य में भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत पहला पूर्णकालिक बजट 2024-25 जन-जन की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने वाला है। 5 साल के लंबे इंतजार के बाद चूरु को कई सौगातें प्रदान की गई है।  

1.  200 करोड़ रुपए की लागत से चौधरी कुंभाराम आर्य लिफ्ट नहर में शेष रहे 33 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा की बजटीय घोषणा।
2. चूरू के गढ़ परिसर स्थित मातृ शिशु अस्पताल को सैटेलाइट अस्पताल बनाने की घोषणा।
3. सातड़ा और साहवा में 132 केवी जीएसएस की घोषणा।
4.  मोटानिया जोहड़ा व तारानगर में 33 व 11 केवी जीएसएस की घोषणा।

5. देश और प्रदेश में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र चूरू के सालासर मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य।
6. चूरू में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
7. सरदारशहर चूरू ‘मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट’ के उन्नत व सुदृढ़ीकरण हेतु 100 करोड़ रूपए का प्रावधान।
8. चूरू में विशेष न्यायालय (पोक्सो एक्ट) खोलने की घोषणा।
डबल इंजन की सरकार में चूरू डबल गति से आगे बढ़े, उसके लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं। चूरू को विकास के पंक्ति में अग्रणी जिला बनाना मेरा ध्येय है।

PC: rajasthan.ndtv
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.