Rajasthan: अपने ही पति के साथ महिला ने कर दिया कांड, नहीं हुई संतुष्ट तो...

Hanuman | Tuesday, 15 Oct 2024 02:20:07 PM
Rajasthan: Woman did a scandal with her own husband, when she was not satisfied...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले के घंटेल गांव से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर अब महिला पर अपने नए पति को धोखा देकर भागने आरोप लगा है। 

खबरों के अनुसार, 35 साल के शेराराम गुसाईं ने चंडीगढ़ की कविता नाम की महिला के माध्यम से हरियाणा की शिवकांति से विवाह किया। इसके बाद व्यक्ति ने अपने गांव में एक अक्टूबर को कोर्ट में शादी के कागजात भी बनवा लिए। 

एक दिन शेराराम सामान लेने बाहर गया था। वापस घर आने पर उसने देखा तो वहां पर पत्नी शिवकांति और उसकी सहेली कविता गायब थीं। ये देखकर उनके होश उड़ गए।  इसके बाद  शेराराम ने पत्नी और कविता के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकन दोनों के फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो पाया। 

इसके बाद शेराराम ने पत्नी और कविता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उसने  पिता के एक लाख रुपए भी चुराने का आरोप दोनों पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.