Rajasthan: क्या राजकुमार रोत राजस्थान में करेंगे खेला? दिल्ली में ले सकते हैं बड़ा फैसला 

Samachar Jagat | Friday, 07 Jun 2024 10:52:50 AM
Rajasthan: Will Rajkumar Roat play in Rajasthan? He can take a big decision in Delhi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को 11 सीटों पर जीत मिली है। इसमें से एक सीट भारत आदिवासी पार्टी की भी है। राजस्थान में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने महेंद्रजीत सिंह मालवीय को शिकस्त देकर जीत हासिल की। खबरों की मानें तो राजकुमार रोत अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ा फैसला ले सकते हैं। 

राजकुमार रोत ने भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीय को दी थी शिकस्त 
आपको बता दें कि है। राजस्थान में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी की ओर से उम्मीदवार खड़े हुए थे। हालांकि कांग्रेस की ओर से राजकुमार रोत को समर्थन दिया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किया गया था। इसके बाद राजकुमार रोत ने भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीय को शिकस्त देकर जीत हासिल की। महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोडक़र भाजपा का दामन थामा था। अब राजस्थान में सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। 

राजकुमार रोत के निर्णय को लेकर बना हुआ है संशय
राजकुमार रोत के निर्णय को लेकर संशय बना हुआ है। राजकुमार रोत को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। वह किस गठबंधन के साथ जाएंगे इसे लेकर अब तक फैसला नहीं किया है। अभी तक उन्हें इंडिया गठबंधन का हिस्सा माना जा रहा था। खबरों की मानें तो डूंगरपुर-बांसवाड़ा से सांसद बने राजकुमार रोत एनडीए से किसी तरह की डील कर सकते हैं। ऐसे में अगर वह एनडीए में शामिल होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनका स्वागत जरूर किया जाएगा।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.