Rajasthan: क्या राजेंद्र राठौड़ बनेंगे भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष! खुद ने ही बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Saturday, 22 Jun 2024 12:21:26 PM
Rajasthan: Will Rajendra Rathore become the new state president of BJP? He himself said this big thing

इंटरनेट डेस्क। देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार का गठन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी जल्द ही राजस्थान को लेकर बड़ा कदम उठा सकती है। राजस्थान को जल्द ही सीपी जोशी के स्थान पर नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है।

राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर बड़ी बात की है। खबरों के अनुसार, राजेन्द्र राठौड़ ने साफ कहा कि वे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में नहीं है। वह साधारण कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा का कार्य करेंगे।

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कई राज्यों में नुकसान उठना पड़ा है। भाजपा को राजस्थान में भी 11 सीटों पर हार मिली है। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करने का दांवा किया गया था। राजेंद्र राठौड़ ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी ली है। उन्होंने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है कि लोकसभा चुनाव की हार को हम स्वीकार करते हैं। हम हार के कारणों पर मंथन कर रहे है। 

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.