Rajasthan: सीपी जोशी ने क्यों कहा कि जालौर लोकसभा चुनाव का परिणाम ही तय करेगा कि कौन नकारा और निकम्मा हैं?

Shivkishore | Saturday, 01 Jun 2024 11:38:57 AM
Rajasthan: Why did CP Joshi say that the result of Jalore Lok Sabha elections will decide who is useless and incompetent

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के परिणाम आन में तो अभी तीन दिन का समय बाकी हैं, लेकिन राजस्थान में सियासत चरम पर है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने हाल ही में पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेता पर निशाना साध कहा था की वो लोग निकम्मे, नाकारा और गद्दार थे और इसके बाद से ही गहलोत भाजपा के निशाने पर आ गए। ऐसे में अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी गहलोत को घेरा है।  

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं पर दिए गए बयान के बाद सीपी जोशी ने कहा कि आगामी जालौर लोकसभा चुनाव का परिणाम ही स्पष्ट करेगा कि कौन नकारा और निकम्मा है और कौन काम का आदमी है। 

सीपी जोशी ने आगे बात करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को निकम्मा और नकारा कहना उनके अहंकार को दर्शाता है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को भी निशाने पर लिया।

pc- sj 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.