Rajasthan: अब कौन है पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje के निशाने पर? बोली थी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Jun 2024 04:04:17 PM
Rajasthan: Who is the target of former Chief Minister Vasundhara Raje now? She had said this big thing

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश भाजपा में सब कुछ सही नहीं चला रहा है। इस प्रकार के संकेत हाल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा दिए गए बयान से मिले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हाल ही में एक बयान देकर प्रदेश की राजनीति में फिर से गर्माहट ला दी है। 

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बयान दिया था कि वफादारी का वह दौर अलग था जब राजनीति में आगे बढ़ाने वाले का सम्मान किया जाता था और हमेशा उसका साथ दिया जाता था। वसुंधरा राजे ने इस संबंध में बोल दिया कि आज ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज लोग उसी की उंगली काटने की कोशिश करते हैं जिसे पकडक़र वे चलना सीखते हैं। 

वसुंधरा राजे के बयान के बाद बहुत से लोगों का मानना है कि उनका निशाना उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी पर था। दीया कुमारी को एक समय राजे का करीबी माना जाता था। हालांकि, पिछली भाजपा सरकार में राजे और दीया कुमारी के बीच के रिश्ते में दरारें आ गई थी। 

PC:  ommcomnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.