Rajasthan: कब जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम? जान लें

Hanuman | Wednesday, 15 May 2024 04:08:41 PM
Rajasthan: When can 10th and 12th board results be released? get to know

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है। उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। इस संबंध में अपडेट मिला है। खबरों के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अगले सप्ताह 10वीं और 12वीं दोनों क्लास का परिणाम घोषित किया जा सकता है।

बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम अगले सप्ताह कभी भी जारी हो सकता है।  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार, पहले 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद दसवीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया जाएगा।

हालांकि अभी तक परिणाम जारी किए जाने को लेकर किसी तारीख के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। खबरों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार तक रिजल्ट की तारीख सभी के सामने आ सकती हैं। राजस्थान में लाखों की संख्या में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार है।

PC: bhaskar

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.