Rajasthan weather update: 6 जिलों में येलो और 3 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, ऐसा रहेगा मौसम

Samachar Jagat | Thursday, 13 Jun 2024 08:20:42 AM
Rajasthan weather update: Yellow alert issued in 6 districts and Orange alert in 3 districts, this will be the weather

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर आंधी और बारिश हो रही है तो कई पर भीषण गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश के 6 जिलों में येलो और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग की ओर से दौसा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर और बीकानेर में येलो और  राजधानी जयपुर के साथ ही नागौर और अजमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के इन जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। वहीं वज्रपात की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। यहां पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। 

कल से प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, कल से 19 जून तक फिर से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। कल से लगातार तापमान में इजाफा होगा। जून के अंत में मानसून का राजस्थान में प्रवेश होने की संभावना है। 

तीन जिलों में दर्ज किया गया 46.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान
जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई जिलों में लू चलने की संभावना है। बुधवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं  पिलानी और चूरू में भी तापमान  46 डिग्री से अधिक रहा। 

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.