- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि आज से एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल एक पश्चिमी विक्षोभ के बनने के आसार है, जिसके आंशिक प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चलने के साथ ही आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से आज से 28 मार्च तक तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने उम्मीद है।
वही प्रदेश के कई जिलों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। बाड़मेर और जैसलमेर की धरती आग उगलने लगी है। बाड़मेर, जोधपुर, जालौर और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
बाड़मेर में रिकॉर्ड हुआ अधिकतम 41.6 डिग्री तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री (सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा) सेल्सियस सरहदी बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान अंता (बारां) और संगरिया में 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी जयपुर में 36.9 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 37.3 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 39.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.6 डिग्री, जैसलमेर में 40.0 डिग्री, जोधपुर में 39.3 डिग्री, अजमेर में 37.8 डिग्री, अलवर में 37.2 डिग्री, बीकानेर में 39.4 डिग्री और चूरू में 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
PC: aajtak.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें