Rajasthan weather update: आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में होगी बारिश! लोगों से की गई है ये अपील

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Jun 2024 08:28:50 AM
Rajasthan weather update: Today it will rain in almost all the districts of the state! This appeal has been made to the people

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है।  अच्छी खबर है के  मानसून धीमी-धीमी रफ्तार राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। ये जल्द ही प्रदेश में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग की ओर से  आज राजस्थान के लगभग सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  प्री मानसून के दिनों में इस बार पहली बार पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार बने हैं। विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश तक पहुंचा मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। दो दिन के भीतर ये प्रदेश करने की उम्मीद है। 

पूरे प्रदेश में ऐसा रह सकता है मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज से अगले कुछ दिनों तक लगभग पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी और बारिश के दौरान आमजन से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील जारी की गई है। राजस्थान के उत्तरी छोर गंगानगर और हनुमानगढ़ को छोडक़र पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। 

पश्चिमी राजस्थान में पड़ रही है गर्मी
वहीं पश्चिमी राजस्थान के तापमान इजाफा होने के कारण अभी यहां पर लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। सोमवार को जैसलमेर का सर्वाधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को ज्यादातर जिलों का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आगामी दिनों में बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

PC:  rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.