Rajasthan weather update: प्रदेश में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मिलने लगे हैं इसके संकेत

Hanuman | Wednesday, 06 Nov 2024 09:08:22 AM
Rajasthan weather update: This time there will be severe cold in the state, its signs are starting to appear

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी, इस बात के संकेत अभी से मिलने लगे हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। इसी कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में अच्छी खासी ठंड महसूस की जा रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। वहीं कुछ जगहों पर सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों में तापमान रात के समय 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा चुका है। राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढक़ चुका है। मौसम विभाग की ओर से आगामी सप्ताह में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की उम्मीद जताई गई है। 

प्रदेश में आगामी 5 से 6 दिनों तक साफ रहेगा मौसम
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्दी का प्रभाव नजर आने लगा है। माउंट आबू के साथ-साथ प्रदेश के सिरोही, सीकर, हनुमानगढ़ इलाकों में भी तेजी से तापमान में गिरावट हुई है। प्रदेश में आगामी 5 से 6 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में सर्दी का प्रभाव और ज्यादा बढ़ सकता है। 

चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान
आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान में लगभग चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली सकी है। राजधानी जयपुर भी लोगों को सर्दी का कहर झेलना पड़ सकता है। 

PC: msn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.