Rajasthan weather update: आज से प्रदेश के मौसम में आने वाला है ये बदलाव

Hanuman | Friday, 07 Mar 2025 09:31:39 AM
Rajasthan weather update: This change is going to come in the weather of the state from today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले तीन-चार दिन से लगातार तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। उत्तरी भारत में बर्फ गिरने के कारण प्रदेश में लोगों को इस प्रकार के मौसम का सामना मार्च में भी करना पड़ रहा है। हालांकि आज से प्रदेश के लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज प्रदेश में तापमान में इजाफा हो सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। आगामी 48 घंटो में अधिकतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। 

बारिश को लेकर जारी हुआ है ये अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।  अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रह सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31.3 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 05.5 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। 

राजधानी जयपुर में इतना रहा है अधिकतम तापमान
गुरुवार को अजमेर में 31.2 डिग्री, जयपुर में 31.0 डिग्री, सीकर में 29.0 डिग्री, कोटा में 30.6 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 33.7 डिग्री, बाड़मेर में 36.4 डिग्री, जैसलमेर में 34.5 डिग्री, जोधपुर में 33.7 डिग्री, बीकानेर में 32.6 डिग्री, चूरू में 31.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 31.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.