Rajasthan weather update: प्रदेश मेें बढ़ रहा है ठंड का प्रभाव, यहां 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Oct 2024 07:28:56 AM
Rajasthan weather update: The effect of cold is increasing in the state, the minimum temperature recorded here was 14.8 degrees Celsius

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मंगलवार को कहीं पर हल्की बारिश हुई है तो कही पर मौसम शुष्क रहा है। पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। 

अब प्रदेश में ठंड का प्रभाव भी बढऩे लगा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव फतेहपुर (सीकर) में देखने को मिला है। यहां पर न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

अब प्रदेश में लोगों को जल्दी सुबह और देर शाम को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सर्दियां शुरू हो जाएगी। प्रदेश में अभी दोपहर के समय अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं शाम को तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। 

गंगानगर में रिकॉर्ड किया गया है सर्वाधिक 39.2 डिग्री तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को गंगानगर में 39.2 डिग्री, बाडमेर में 38 डिग्री, बीकानेर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 37.6 डिग्री और चूरू में 37 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर में इतना रहा है तापमान
वहीं  फलोदी में 36. 8, जोधपुर में 36.6, पिलानी में 36.6, सीकर में 34.5 , अजमेर में 34.4 और अलवर में 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी, जयपुर में 33.8, चित्तौडग़ढ़ में 33.7, भीलवाड़ा में 33.0 और माउंट आबू में मंगलवार को 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.