Rajasthan weather update: फिर से सताने लगी है भीषण गर्मी, आज भी बढ़ सकता है तापमान, ऐसा रहेगा मौसम

Hanuman | Thursday, 03 Oct 2024 07:41:33 AM
Rajasthan weather update: Severe heat has started tormenting again, temperature may rise today too, weather will remain like this

PC: jk24x7news.tv
जयपुर। राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश करने के बाद मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। इसी कारण प्रदेश में एक बार फिर से लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने के कारण प्रदेश के तापमान में इजाफा हुआ है। अब यहां मौसम शुष्क बना रहेगा।  मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने से गर्मी में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

PC:  jagoindiajago.

सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को गर्मी सताने लगी है। इसी कारण प्रदेश में अभी तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्दी ही प्रदेश से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।  

PC:  livehindustan

बीकानेर में दर्ज हुआ है सर्वाधिक तापमान
अब प्रदेश में मौसम खुला रहेगा और धूप खिलेगी। बुधवार को प्रदेश के बीकानेर में सर्वाधिक गर्मी पड़ी। यहां पर तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी का प्रभाव  बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को फलौदी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान के ही बाड़मेर में 39.7, श्रीगंगानगर में 39.8, जैसलमेर 39.8 और जोधपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। 

पूर्वी राजस्थान में सबसे गर्म रहा धौलपुर 
पूर्वी राजस्थान के धौलपुर में सबसे तेज गर्मी पड़ी है। यहां पर बुधवार  को 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया। वहीं  चित्तौडग़ढ़ में 37.5, सीकर तथा कोटा में 36.6 और भीलवाड़ा में यह 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं राजधानी जयपुर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.