Rajasthan weather update: प्रदेश में पड़ने लगी है कड़ाके की ठंड, अब चार डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Hanuman | Tuesday, 10 Dec 2024 09:01:15 AM
Rajasthan weather update: Severe cold has started in the state, now the temperature can fall by four degrees

इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में ठंड ने लोगों की धूजणी छुड़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट आई है। राजस्थान में अभी ठंड का प्रभाव ओर बढ़ेगा। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है।  विभाग ने आगामी हफ्ते से कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, गत रात सीजन की सबसे अधिक ठंडी रात रही। गत 24 घंटे में प्रदेश में 3 डिग्री से ज्यादा तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और माउंट टाबू में 4.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। 

आज भी लोगों को सर्दी के तेवर तीखे होने का अहसास होने लगा है। रेगिस्तानी इलाकों में भी ठंड का प्रभाव नजर आने लगा है। जोधपुर में सिंगल डिजिट पर तापमान जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में  4 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। सर्द हवा का प्रभाव और तेज होने की संभावना है। इस साल सर्दी कई साल के रिकॉर्ड तोडऩे वाली है। लोगों को कड़ाके भी ठंड का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के लोगों को अभी से सर्दी से बचान के उपाय कर लेने चाहिए। वहीं ठंड के मौसम में बेवजह घर से वाहन नहीं निकले। 

रबी फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी तेज सर्दी
हाालंकि प्रदेश में पड़ रही सर्दी रबी फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे प्रदेश में गेहूं, लहसुन, प्याज, सरसों की फसल अच्छी होगी। इसे प्रदेश के किसानों को फायदा होगा। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.