Rajasthan weather update: बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ रहा है तापमान, जानें मौसम का हाल

Samachar Jagat | Saturday, 21 Sep 2024 08:21:14 AM
Rajasthan weather update: Rain has stopped, temperature is rising, know the weather condition

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। इसी कारण प्रदेश मे तापमान में भी इजाफा होने लगा है। प्रदेश में शुक्रवार को तो तापमान 38 डिग्री के पार जा पहुंचा।

प्रदेश में आज भी लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों में दक्षिणी-पश्चिम मानसून की वापसी होने से बारिश हो सकती है। मानसून की ट्रफ लाइन अब बीकानेर जिले से होकर गुजर रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर आने के कारण इस दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती  है।

धीरे-धीरे बढऩे लगा है प्रदेश का तापमान
राजस्थान में बारिश पर ब्रेक लगने के बाद अब प्रदेश के कई जिलों में तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगा है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान शुक्रवार को जैसलमेर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश में तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो सकता है। शुक्रवार को बाड़मेर में भी तापमान 37.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। श्रीगंगानगर में 37.5 डिग्री और धौलपुर में 35.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। 

माउंट आबू में सबसे कम तापमान
वहीं माउंट आबू में सबसे कम 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। यहां पर बीते दिनों हुई बारिश के कारण मौसम में ठंडक है। जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दिन में अच्छी धूप खिली होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। वहीं इस बार सर्दी तेज पड़ सकती है। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.