Rajasthan weather update: प्रदेश के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, फिर से होगी बारिश, जारी हुआ ये अलर्ट

Samachar Jagat | Friday, 04 Oct 2024 08:07:12 AM
Rajasthan weather update: People of the state will get relief from the heat, it will rain again, this alert has been issued

PC: popularmechanics

जयपुर। राजस्थान में मानसून का प्रभाव कम होते ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में तापमान में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में तापमान चालीस डिग्री के पार हो चुका है।  गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। यहां पर गुरुवार को 41.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में पारा बढ़ रहा है। हालांकि आगामी दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने से प्रदेश के लोगों का गर्मी से राहत मिल सकती है। इस बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। 

PC: patrika 

तीन- चार दिन तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में आगमी तीन- चार दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना विभाग ने जताई है। वहीं इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। 6 से 8 अक्टूबर के बीच पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि पूर्वी राजस्थान में इसकी संभावना कम ही है। 

PC: lalluram

सामान्य रह सकता है तापमान
जयपुर मौसम केन्द्र के की ओर से आगामी दो सप्ताह के दौरान प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना जताई गई है। आपकेा बता दें कि प्रदेश में इस साल जरूरत से जयादा बारिश हुई है।  1 जून से 3 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब मानसून का प्रभाव कम होने के कारण लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।


अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.