Rajasthan weather update: प्रदेश के मौसम को लेकर जारी हुआ अब ये अलर्ट, जानें कब से बढ़ेगा सर्दी का प्रभाव

Samachar Jagat | Thursday, 17 Oct 2024 07:29:35 AM
Rajasthan weather update: Now this alert has been issued regarding the weather of the state, know when the effect of winter will increase

BY Hanuman Kasotiya

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से मानसून की विदाई के बाद अब सर्दी ने दस्तक देना शुरू  कर दिया है। प्रदेश के लोगों को सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने आगामी 2-3 दिन प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव  देखने को मिल सकता है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं सीकर में न्यूनतम 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। 

22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहत सकता है। महा के अंत में राजस्थान में ठंड पूरी तरह से दस्तक दे सकती है। राजधानी जयपुर में आज और कल आंशिक रुप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान जयपुर में तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है। मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में गर्मी का प्रभाव कम होता जा रहा है। प्रदेश का तापमान और गिर सकता है। इसी कारण कई जिलों में रात में हल्की गुलाबी सर्दी शुरू होने की संभावना है।

इन जिलों में इतना रहा है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, गत 24 घंटों के दौरान अजमेर में 34.4 डिग्री, जयपुर में 33.8, कोटा में 34.4, माउंट आबू में 25, बाड़मेर में 38, जैसलमेर में 37.6, बीकानेर में 37.8 और जालोर में 37.2 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.