Rajasthan weather update: जयपुर के तापमान में आएगी गिरावट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Hanuman | Thursday, 24 Oct 2024 07:46:02 AM
Rajasthan weather update: Jaipur's temperature will fall, know what the weather will be like

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद अब धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढऩे लगा है। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हुई हल्की बारिश ने लोगों को सर्दी का एहसास करवाना शुरू कर दिया है। 

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है। विभाग की ओर से 27 अक्टूबर तक किसी भी जिले में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।  प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। लोगों को सुबह-शाम मौसम में ठंड का एहसास होगा। आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। आगामी दिनों में जयपुर शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे राजधानी में सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा।

धौलपुर में रिकॉर्ड किया गया है सर्वाधिक तापमान
प्रदेश में धौलपुर के लोगों को सबसे ज्यादा तापमान का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्र्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस संगरिया (हनुमानगढ़) में रिकॉर्ड हुआ है। 

बाड़मेर में 37.0 डिग्री तापमान हुआ है रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने बाड़मेर में 37.0 डिग्री, जैसलमेर में 36.4, जोधपुर में 36.4 डिग्री, बीकानेर में 35.2 डिग्री, चूरू में 34.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 36.0 डिग्री और माउंट आबू में 26.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

राजधानी जयपुर में रहा है इतना तापमान
वहीं राजधानी जयपुर में 34.6 डिग्री, पिलानी में 34.3 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 35.3 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 34.7 डिग्री, अजमेर में 32.1 डिग्री और भीलवाड़ा में 34.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। 

PC:patrika 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.